बिहार

पुलिस अधीक्षक अररिया का फुलकाहा थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होने अररिया पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार फुलकाहा थाना परिसर में शुक्रवार को पहुंचे । जहां पहुंचते ही उन्हें फुलकाहा पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बुके देकर सम्मानित किया । पूर्व प्रायोजित जनता दरबार में आए हुए फरियादियों से बारी बारी से समस्या के बारे में जानकारी ली तथा पब्लिक से सीधा संवाद किया तथा त्वरित समाधान करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जनता दरबार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित लगभग दो दर्जन से अधिक फरियादी पहुंचे हुए थे। लगभग 20 फरियादी ने जमीनी विवाद से जुड़े मामले में आवेदन दिया। पुलिस कप्तान ने थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए जमीन से जुड़े विवाद को निपटाने के लिए दोनों पक्षों को नरपतगंज अंचल के शनिवारी जनता दरबार जाने के लिए नोटिस भेजने का निर्देश दिया। पुलिस कप्तान ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से कहा समाज में छोटे छोटे मामले होते रहते हैं आप लोग सुलह समझौता के तहत निपटारा करावे ताकि लोगों में समन्वय स्थापित रहे।

इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज मुकेश कुमार साहा, रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार, फुलकाहा थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार, घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अलावे फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार,एस आई रमेश सिंह, महिला पुलिस पदाधिकारी एस आई नीतू कुमारी, रंजना कुमारी उपस्थित थे । जबकि जनप्रतिनिधि में जिला पार्षद उपाध्यक्ष अररिया, चांदनी देवी, नवाबगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव, समिति सदस्य प्रतिनिधि देवाशीष रक्षित, उपमुखिया प्रतिनिधि हसीब अंसारी, अचरा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि प्रभु पासवान, नरेश विराजी, मानिकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रीकेश यादव, डॉ अशोक यादव, मोहम्मद इब्राहिम , मोहम्मद कासिम, जगदीश यादव, ओम प्रकाश यादव, रामवृक्ष पासवान, निर्धन महतो , मिथलेश साहा, रणविजय ठाकुर, अशोक गुप्ता, जफर हुसैन, रानू यादव, अजय साह, निर्भय यादव , शिव प्रसाद साहा, आदि मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार ने बताया कि आज के इस जनता दरबार में अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़ा मिला है। थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अंचल में लगने वाले जनता दरबार में दोनों पक्ष को नोटिस देकर मामले का सुलह समझौता के तहत निपटारा करावे तथा मामले को हम भी बारीकी से देख रहे हैं।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: