बिहार

इमारत ए शरिया ने भीड़ हिंसा से प्रभावित परिवारों को दी राहत राशि

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार, ओडिशा और झारखंड में बढ़ती भीड़ हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इमारत ए शरिया ने प्रभावित परिवारों के बीच राहत निधि का वितरण किया है. इमारत ए शरिया के नाज़िम मौलाना मुफ्ती मुहम्मद सईद-उर-रहमान क़ासमी ने कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा हैं।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बताया कि जहानाबाद, बिहार शरीफ, मधुबनी, मधेपुरा और झारखंड के विभिन्न इलाकों में हुई घटनाओं के बाद इमारत ए शरिया की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की. सरकारी सहायता नहीं मिलने से निराश परिवारों ने इमारत ए शरिया की इस पहल पर संतोष जताया। मुफ्ती क़ासमी ने कहा कि मानव जीवन सबसे अनमोल है और धर्म के नाम पर हिंसा करना स्वयं धर्म का अपमान है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: