बिहार

जाली सोने की बिस्किट दिखाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, महिला से जेवरात उड़ाने की थी कोशिश

पटना, अजित। पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में जाली सोने की बिस्किट के जरिए ठगी कर जेवरात चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मो. नौशाद के रूप में हुई है, जो फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नया टोला, मदीना गली का रहने वाला है।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2026 को करीब 4:15 बजे मिठाई महल के पास एक महिला से आरोपी ने जाली सोने की बिस्किट दिखाकर उसे असली बताने का झांसा दिया और सोने जैसे जेवरात लेकर फरार होने की कोशिश की.

इसी दौरान महिला को शक हुआ और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के हल्ला-गुल्ला करते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी मो. नौशाद को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से सोने जैसा एक बिस्किट, एक जोड़ा सोने जैसा कान का बाली, एक सोने जैसा नाक का नथ, मोती की माला में कान का टोप और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया।

Advertisements
Ad 1

एसडीपी ओ सुशील कुमार ने बताया कि


पुलिस ने इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 67/26, दिनांक 12 जनवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं.

इस कार्रवाई में पु.नि. सह थानाध्यक्ष मो. गुलाम शहबाज आलम, परि.पु.अ.नि. विजय प्रताप, स.अ.नि. श्रवण कुमार तथा फुलवारी शरीफ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जाली सोने और ठगी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…

error: