पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थानपटना में 22वीं Institutional Ethics Committee (IEC) बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता IEC के चेयरमैन डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने की। बैठक के दौरान संस्थान के अनुसंधान अधिकारियों द्वारा कुल चार शोध परियोजनाओं के पॉवरपॉइंट प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत किए गए। प्रमुख शोध परियोजनाएं इस प्रकार रहीं। “Comparative Clinical Validation Study of Unani Pharmacopoeial Formulation Jawarish-e-Tamar Hindi vs Jawarish-e-Shahi in Khafaqān (Palpitation) यह प्रस्तुति डॉ. मोहम्मद उसामा, अनुसंधान अधिकारी (यू०) द्वारा दी गई।
ग्रामीण पटना सिटी के स्कूल जाने वाले बच्चों में एनीमिया की प्रचलन दर एवं उससे जुड़े जोखिम कारकों का आकलन। यह प्रस्तुति डॉ. मोहम्मद मनज़र आलम, अनुसंधान अधिकारी (यू०), वैज्ञानिक–II द्वारा दी गई। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति एवं संबंधित कारकों का समेकित मूल्यांकन: एक क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन” यह प्रस्तुति डॉ. ज़िकरा तहसीन ए, अनुसंधान अधिकारी (यू०) द्वारा दी गई।
SCSP/TSP आउटरीच कार्यक्रम के तहत त्वचा रोगों की प्रचलन दर, कारण, जोखिम में कमी के उपाय एवं उपचार दर पर सामुदायिक आधारित अध्ययन” यह प्रस्तुति डॉ. चन्द्रमणि यादव, अन्वेषक (सांख्यिकी) द्वारा प्रस्तुत की गई। बैठक में IEC के सभी सदस्यों के साथ-साथ संस्थान के अनुसंधान अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई और शोध कार्यों की गुणवत्ता एवं नैतिक पहलुओं की समीक्षा की गई।
