बिहार

अचानक फुलवारी शरीफ थाना पहुंचीं सिटी एसपी (पश्चिमी) ममता कल्याणी, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

फुलवारीशरीफ, अजित। सोमवार देर रात फुलवारी शरीफ थाना का माहौल उस समय एकदम बदल गया जब बिना किसी पूर्व सूचना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ममता कल्याणी अचानक थाना परिसर पहुंच गईं. उनके आते ही थाना में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई और कुछ ही मिनटों में पूरा स्टाफ एकदम सतर्क मुद्रा में दिखने लगा।

सिटी एसपी ने पहुंचते ही पूरे थाना परिसर का निरीक्षण शुरू कर दिया. उन्होंने सबसे पहले रात्रि गश्ती की अनिवार्यता, फोर्स की तैनाती और रात में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि “रात की पुलिसिंग कमजोर पड़ते ही अपराधी सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए पेट्रोलिंग में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की—


दैनिकी रजिस्टर, हाजत व्यवस्था, मालखाना, अपडेट, वायरलेस कंट्रोल की स्थिति, सिरेस्ता का काम और लंबित मामलों की प्रगति—सभी को बारीकी से देखा. उन्होंने विशेष रूप से केस डायरी की अद्यतनता और लंबित कांडों में अनुसंधान की गति पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि हर मामले को तय समय सीमा के भीतर निष्पादित किया जाए।

Advertisements
Ad 1

सिटी एसपी ने कहा कि “हर शिकायतकर्ता को न्याय मिले, इसके लिए प्रोफेशनल और वैज्ञानिक ढंग से विवेचना करना अनिवार्य है. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई तय है।

जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने और शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने को लेकर भी उन्होंने थाना प्रभारी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि “पुलिस और जनता के बीच विश्वास मज़बूत होना चाहिए. इसके लिए थाना स्तर पर संवेदनशीलता और तत्परता बेहद जरूरी है।

औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में साफ़ तौर पर सतर्कता बढ़ती नजर आई. अचानक हुए इस निरीक्षण को पुलिसिंग में सुधार की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में थाना की कार्यकुशलता, अनुशासन और जनसंपर्क में और सुधार देखने को मिलेगा।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

error: