अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा एसएसबी ने गुरुवार को भारत नेपाल सीमा से सटे दो किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत भंगही चौक के समीप सूचना के आधार पर एक पल्सर बाइक संख्या बी-आर- 38 ए-जे-3361 को जांच कर 12.500 किलोग्राम गाजा बरामद किया है।
वहीं तस्कर एसएसबी जवानों को देख बाइक छोड़ भागने में सफल रहा। यह कार्रवाई फुलकाहा बीओपी प्रभारी सहायक सेना नायक राणा कुमार के नेतृत्व में जवानों ने की है। इस बाबत सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि जप्त गाजा व बाइक को फुलकाहा थाना में सुपुर्द कर अज्ञात तस्करों के विरुद्ध आवेदन देकर कांड दर्ज कराया गया है। वहीं फुलकाहा थाना पुलिस तस्कर की पहचान करने में जुटी है।
