बिहार

दानापुर विधानसभा से राजद विधायक रीत लाल यादव ने किया नामांकन, भागलपुर जेल से पहुंचकर भरा पर्चा

फुलवारीशरीफ, अजित। दानापुर विधानसभा सीट से राजद विधायक रीत लाल यादव ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. वे भागलपुर केंद्रीय कारा से पटना पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद सगुना मोड़ पहुंचे, जहां हजारों समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं से स्वागत के बीच उनकी पत्नी, परिवार के सदस्य और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

दानापुर अनुमंडल कार्यालय में जेल में बंद रीत लाल यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस सीट से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में दानापुर विधानसभा क्षेत्र में दो बड़े बाहुबली नेताओं के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

Advertisements
Ad 1

दानापुर सीट पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां अब तक हर चुनाव में रामकृपाल यादव को बढ़त मिलती रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रीत लाल यादव इस बार कितनी चुनौती पेश कर पाते हैं और जनता किसे चुनती है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक आशा सिंह सहित कई अन्य दिग्गज नेता भी दानापुर से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं, जिससे मुकाबला और रोचक हो सकता है।

Related posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल : स्नेहलता कुशवाहा

भाजपा पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद का तीखा हमला, कहा लोकतंत्र से बिहार में खिलवाड़ हो रहा है…

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए राजद नौ सदस्य जांच समिति इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाएगी : राजद

error: