बिहार

फुलकाहा एसएसबी ने छापेमारी कर 53 किलो गाजा किया बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर : मंगलवार को 56 वीं वाहिनी एसएसबी फुलकाहा कैम्प के जवानों ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर फुलकाहा नवाबगंज में 53 किलो गाजा बरामद किया है। वहीं जवानों को देख तस्कर भागने में सफल रहा। यह कार्रवाई स.सी.ब.बथनाहा के कार्यक्षेत्र बाह्य सीमा चौकी “ए” समवाय फुलकाहा के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव नवाबगंज में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 187/1 के नजदीक भारत साइड लगभग 500 मीटर अंदर किया गया है।

Advertisements
Ad 1

जिसे नेपाल से भारत की और लाया जा रहा था। जिसे सशस्त्र सीमा बल के विशेष नाका टीम द्वारा जब्त किया गया। जप्त सामग्री का आवश्यक कार्यवाही के बाद अग्रेतर कार्रवाई हेतु फुलकाहा थाना पुलिस को सुपूर्द किया गया। बताते चलें कि सीमावर्ती क्षेत्र में भीषण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न है एसएसबी जवान सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ बाढ़ से प्रभावित लोगों के मदद में लगे हुए हैं।वहीं तस्कर नापाक कार्यों से बाज नहीं आ रहे हैं।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: