बिहार

रविशंकर प्रसाद पटना एम्स के इंस्टिट्यूट बॉडी की मीटिंग में शामिल हुए

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) एम्स के निदेशक सौरव वार्ष्णेय ने एम्स में चल रही गतिविधियों के बारे में बताया साथ ही उन्होंने बताया कि CSR फंड की सहायता से बर्न यूनिट बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। आईसीयू बेड की लगातार कमी बनी रहती है उसे दूर करने के लिए दिसंबर तक 200 से अधिक बेड की सुविधा उपलब्ध कराए जाएंगी। साथ ही श्री प्रसाद ने ख़ुशी जताया की पटना एम्स में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के दृष्टि से विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है ।किडनी, कॉर्निया, लीवर आदि अंगों के ट्रांसप्लांट की सुविधा हो चुकी है। साथ ही श्री प्रसाद ने एम्स में फैकल्टी और स्टाफ की बहाली जल्द से जल्द की जाये, इसके लिए निर्देश दिया।

Advertisements
Ad 1

श्री प्रसाद ने बताया कि आयुष्मान भारत के अंतर्गत पटना एम्स में बिहार के अनेक मरीजों का इलाज हुआ है जिससे गरीबों को 50 करोड़ की बचत हुई है। श्री प्रसाद ने बताया की फैकल्टी एवं डॉक्टर्स के रहने हेतु एम्स के अंदर ही आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी है। श्री प्रसाद ने अंत में बताया कि आने वाले कुछ समय में कैंसर की बेहतर इलाज हेतु लगभग २७ एकड़ जमीन बिहार सरकार से जल्द ही लिया जाएगा और आने वाले समय में इमरजेंसी में बेड की क्षमता भी बढ़ाई जाएंगी जिससे अधिक से अधिक सुविधा मरीजों को मिल पाएंगी। साथ ही श्री प्रसाद ने एम्स प्रसाशन को सुझाव दिया कि कटिहार, पूर्णिया आदि सीमांचल क्षेत्रों से काफी मरीज आते है इलाज के लिए उनकी सुविधा को देखते हुए शेल्टर की सुविधा पर भी विचार किया जाए।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: