बिहार

स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपी को सजा, डकैती कांड में वांछित बालक ने किया आत्मसमर्पण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस की सक्रियता और न्यायालय की तत्परता के चलते पटना में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ताज़ा मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां कांड संख्या 257/25 (दिनांक 29.04.25) के अंतर्गत NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी कमलदेव प्रसाद को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से 2 माह 18 दिन की सजा सुनाई गई है। यह सजा पटना पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और समर्पित चार्जशीट के आधार पर 17 जुलाई को माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), भानु प्रताप सिंह ने बताया कि “स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द न्याय दिलाने के प्रयास जारी हैं, और यह फैसला पुलिस की गंभीरता और तत्परता को दर्शाता है।

इसी बीच एक अन्य बड़ी सफलता रानीतालाब थाना क्षेत्र में मिली, जहां 17 जुलाई को ही प्रतिवेदित डकैती की एक घटना में वांछित विधि-विरुद्ध बालक ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण पुलिस की लगातार दबिश और कड़ी निगरानी के परिणामस्वरूप हुआ। भानु प्रताप सिंह ने इस पर भी कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार जमानत पर छूटे अपराधियों का सत्यापन और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई जारी है।

Related posts

नेपाली नागरिक 34 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

error: