बिहार

जमीनी विवाद में मारपीट, थाना में दिया आवेदन

अररिया, रंजीत ठाकुर। रानीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार को जमीनी विवाद में मारपीट की घटना घटित हुई है। इस बाबत परमानंदपुर वार्ड सांख्य 13 निवासी कुलानंद यादव ने रानीगंज थाना में एक लिखित आवेदन देने की बात कही है।आवेदन में पीड़ित कुलानंद यादव ने बताया है कि परमानंदपुर मौजा में मेरे पिता के नाम से खतियानी जमीन है। जिस जमीन पर नीतीश कुमार, अजय कुमार, शालीग्राम यादव, रामानंद यादव सहित सात लोगों ने जबरन मिट्टी भरवाकर कुर्सी बना लिया है।

जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो सभी आदमी मिलकर मेरे साथ मारपीट पर उतारू हो गया। बीच-बचाव करने आए मेरा भतीजा प्रदीप यादव को नीतीश कुमार ने लाठी से मारकर दाहिना पैर को जख्मी कर दिया है। उन्होंने ने रानीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related posts

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा-2026 : अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

जनता दरबार में 43 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : श्रीमती वर्षा सिंह

error: