बिहार

मतदाता जागरूकता के लिए गहन पुनरीक्षण जागरूकता रथ रवाना

अररिया, रंजीत ठाकुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ बुधवार को समाहरणालय परिसर से किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा छ: जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ये सभी रथ जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नरपतगंज, रानीगंज,फारबिसगंज,अररिया,जोकीहाट सिकटी में भ्रमण कर आम मतदाताओं को जागरूक करेंगे। इन रथों के माध्यम से ऑडियो संदेश,पोस्टर,बैनर आदि के जरिए लोगों को यह जानकारी दी जाएगी,कि किस प्रकार वे गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं तथा समय पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रथ प्रमुख चौक-चौराहों,बाजारों,पंचायतों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रुककर जागरूकता संदेश देंगे।

Related posts

सावन पर्व की तीसरी सोमवारी पर जल भरने व स्नान करने के दौरान बरंडी नदी में डूबने से तीन बालक की मौत!

गंगा किनारे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया

इमारत शरिया के केंद्रीय कार्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा

error: