बिहार

मुहर्रम के नवमी पर निकाला गया जुलूस, दिखाया करतब

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय समेत नरपतगंज, फुलकाहा, घूरना एवं बसमतिया थाना क्षेत्र में शनिवार को मोहर्रम पर्व का जुलूस मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से नवमी के अवसर पर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग तथा महिलाओं ने इस जुलूस में भाग लिया तथा सभी अपना अपना करतब दिखाया। इस दौरान विभिन्न जगहों के अखाड़ों से निकल कर जुलूस एक जगह होकर फुलकाहा के गांधी चौक पर करतब दिखाया। फुलकाहा गांधी चौक, नरपतगंज बाजार में जुलूस एकत्रित होकर पहुंचीं। खिलाड़ियों ने अस्त्र-शस्त्र के साथ अपने कला कौशल का करतब दिखाए।

Advertisements
Ad 1

पूरे क्षेत्र में जहां शांतिपूर्वक मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है वहीं सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक चौक चौराहा है एवं चिन्हित जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में पुलिस बल लगातार गस्त किया जा रहा है। वहीं फुलकाहा, घूरना एवं बसमतिया थाना क्षेत्र में भी नवमी के मौके पर जुलूस निकाला गया। फुलकाहा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष दीपक कुमार, कुमार, घूरना थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष अमित कुमार, बसमतिया थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस बल के साथ गस्ती करते रहे। नवमी के जुलूस में बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे।

Related posts

पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहारी छात्रों पर हमले की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने की कड़ी निंदा

पटना सिटी में दो अलग-अलग हत्या के प्रयास मामलों में 16 नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन में कथित धांधली के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना भूख हड़ताल में तब्दील

error: