बिहार

फुलकाहा एसएसबी ने नेपाली शराब व बियर के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा एसएसबी बीओपी के जवानों ने मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा से सटे कोशिकापुर गांव के समीप नेपाल से भारतीय क्षेत्र ला रहे बाइक पर 60 बोतल बियर व तीन अलग अलग ब्रांड के 50 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर कैम्प लाया। जहां आवश्यक पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर वार्ड संख्या दो निवासी रूपेश उर्फ राजीव कुमार मेहता पिता बाल किशुन मेहता बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि शराब तस्कर बाइक पर नेपाली शराब व बियर लेकर भारतीय क्षेत्र प्रवेश कर रहे थे। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर फुलकाहा एसएसबी बीओपी प्रभारी सह सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि बरामद शराब एवं बियर तथा गिरफ्तार तस्कर समेत बाइक को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु अररिया उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा

error: