पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब कमेटी के विरुध जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज द्वारा दिनांक 21 मई को दिए गये फैसले को तख्त साहिब के संविधान एवं नियमों के विरुध होने के कारण अस्वीकार कर दिया है
पटना 27 मई: तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी की आज आपात मीटिंग हुई जिसमें सर्व सम्मिति से निर्णय लिया गया कि प्रबन्धक कमेटी जत्थेदार बलदेव सिंह की अध्यक्षता में पांच प्यारे सिंह साहिबान द्वारा लिए गये फैसले का पूर्ण समर्थन किया गया।
तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी की आपात बैठक जगजोत सिंह सोही की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग के बाद मीडीया को जानकारी देते हुए बताया कि तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी की अपनी मर्यादा और संविधान हैं जिसके तहत तख्त पटना साहिब के अधीन किसी भी तरह के मसलों का निपटारा करने का अधिकार केवल तख्त पटना साहिब की प्रबन्धक कमेटी को ही है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते समय में ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर को वित्तीय अनियमताएं एवं मर्यादा का बार बार उलंघन करने और अन्य मामलों में तख्त पटना साहिब के पांच सिंह साहिबान द्वारा तनखाईया करार दिया गया था और उसके बाद भी जब वह पहले की तरह उलंघन करते रहे तो उन्हें पांच प्यारों द्वारा पंथ से निष्कासित कर दिया था।
तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब के पांच प्यारों ने तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को एक विस्तृत पत्र के द्वारा रणजीत सिंह गौहर द्वारा किए गए भ्रष्टाचार एवं बार बार मर्यादा का उलंघन करने के चलते यह अनुरोध किया गया था कि आप कृप्या रणजीत सिंह गौहर के प्रकरण में हस्तक्षेप न करें।
बावजूद इसके श्री अकाल तख्त साहिब के परिसर से जिस प्रकार रणजीत सिंह गौहर को बिना पेष हुए ही दिनांक 21 मई 2025 को माफीनामा दे दिया गया जो कि पूरी तरह परंपराओं और नियमों के विरुध जिस प्रकार अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर तख्त पटना साहिब के मामलों में हस्ताक्षेप करने की कोषिष को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
