बिहार

ईद का मुख्य संदेश शांति और भाईचारा : रामकृपाल यादव

फुलवारी शरीफ, अजित : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने ईद के अवसर पर अपने लोकसभा क्षेत्र पाटलिपुत्र के विभिन्न मुहल्लों और गांवों का दौरा कर मुस्लिम भाइयों से मुलाकात की और गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में वे भाजपा के सक्रिय सदस्य मोहम्मद नौशाद हाशमी के बाकरगंज स्थित आवास पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। नौशाद हाशमी और उनके परिवार ने श्री यादव को टोपी पहनाई, इत्र लगाया और सेवई खिलाकर ईद की खुशियों में शामिल किया।इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री खगोल स्थित जमालुद्दीन चक पहुंचे, जहां वरिष्ठ अधिवक्ता एवं रंगकर्मी नवाब आलम के आवास सह सूत्रधार कार्यालय में उन्होंने लोगों से मुलाकात की और ईद की शुभकामनाएं दीं। नवाब आलम और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पारंपरिक मिठाइयों से ईद की खुशियां साझा कीं।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर रामकृपाल यादव ने कहा कि ईद का सबसे बड़ा संदेश आपसी प्रेम, सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी गिले-शिकवे भुलाकर एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। भारत में ईद पूरे जोश और उमंग के साथ मनाई जाती है, जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होकर इंसानियत और सौहार्द का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर मोहम्मद तौसीक अहमद समेत कई मुस्लिम युवा भी उपस्थित थे, जिन्होंने रामकृपाल यादव के संदेश को सराहा और ईद के पर्व को सौहार्द और प्रेम के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

error: