बिहार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑक वैली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऑक वैली इंटरनेशनल प्री एंड डे केयर स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की संचालक खुशबू सिंह ने वहां उपस्थित सभी माताओं से दीप प्रज्वलित कराकर की.

बच्चों ने गणेश वंदना, वेलकम सॉन्ग सहित कई शानदार नृत्य और गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया.बच्चों की मासूमियत और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय में हो रही शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों की सराहना की और शिक्षकों के समर्पण की प्रशंसा की .विद्यालय के वार्षिकोत्सव को महिला दिवस से जोड़कर आयोजित करना न केवल बच्चों के लिए सीखने का अवसर बना, बल्कि माताओं के सम्मान को भी एक नई ऊंचाई दी.

Related posts

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील

एनडीए सरकार ने गाँवों पर भी टैक्स लगाकर अन्यायपूर्ण और जनविरोधी काम किया है : अरुण यादव

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

error: