बिहार

नौबतपुर-बिहटा-मनेर थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) अवैध खनन एवं भंडारण पर शिकंजा कसते हुए पटना पुलिस ने गुरुवार को नौबतपुर, बिहटा एवं मनेर थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) शरत आर. एस. ने अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दानापुर-02), खनन इंस्पेक्टर एवं अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किया।

खनन पदाधिकारी द्वारा मौके पर ही अवैध बालू खनन और भंडारण के खिलाफ चालान किया गया। यह कार्रवाई सरकार के अवैध खनन पर सख्त रुख को दर्शाती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी ताकि अवैध खनन को पूरी तरह रोका जा सके।

Related posts

श्री आनंदम् योग केंद्र में सजेगी डांडिया महोत्सव की शाम

दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, सजगता से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निदेश

बिहार प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी रोहन गुप्ता ने गुरु घर में माथा टेका

error: