बिहार

फुलवारी शरीफ विधायक गोपाल रविदास ने विधानसभा में उठाई गरीबों को मुफ्त बिजली देने की मांग

फुलवारी शरीफ, अजित : बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान फुलवारी शरीफ के विधायक गोपाल रविदास ने राज्य सरकार से गरीबों को राहत देने की मांग उठाई.उन्होंने 200 यूनिट तक बिजली गरीब उपभोक्ताओं को मुफ्त देने और सभी नागरिकों का बकाया बिजली बिल माफ करने की अपील की.

विधायक रविदास ने कहा कि महंगाई के इस दौर में गरीबों को बिजली का भारी भरकम बिल चुकाना मुश्किल हो रहा है. सरकार को जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बिजली आम लोगों की बुनियादी जरूरत है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए.इस मुद्दे पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, यह देखने वाली बात होगी.

Related posts

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा-2026 : अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

जनता दरबार में 43 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : श्रीमती वर्षा सिंह

error: