बिहार

छात्र आंदोलन के चौथे दिन कुलपति के विरोध में शव यात्रा निकाली गई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा चल रहे आंदोलन के चौथे दिन आज कुलपति अजय कुमार सिंह के विरोध में प्रदर्शन और तेज हो गया। छात्रों ने दरभंगा हाउस से साइंस कॉलेज होते हुए बीएन कॉलेज तक शव यात्रा निकाली। इस दौरान छात्रों ने अपनी-अपनी कक्षाओं का बहिष्कार किया और यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शव यात्रा के समापन पर बीएन कॉलेज गेट पर शव को विधिवत रूप से जलाया गया। इसके साथ ही, छात्रों ने विरोध स्वरूप सामूहिक मुंडन कराया। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि यह प्रदर्शन उनकी मांगों के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता और कुलपति के तानाशाही रवैये के विरोध में है।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने यह भी कहा कि वे विश्वविद्यालय में शिक्षा और प्रशासन में पारदर्शिता लाने की दिशा में अपने प्रयास जारी रखेंगे,और अपने मांग को मनवाने तक लगातार संघर्षरत रहेंगे। आंदोलनकारी छात्रों ने आम छात्रों और प्रोफेसर और कर्मचारी से भी अपील की है कि वे इस संघर्ष में उनका समर्थन करें और पटना विश्वविद्यालय में बेहतर शिक्षा और प्रशासनिक सुधार के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: