बिहार

बंगाल की खाड़ी में उठेगा तूफान, देश के कई राज्यों में गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का गुलाबी ठंड वाला अलर्ट ज़ारी

20241022 174539

नई दिल्ली/पटना, अजित : बिहार साहित देश की राजधानी दिल्ली और कई राज्यों में तेजी से गुलाबी ठंड आने का अलर्ट मौसम विभाग ने जरी कर दिया. अगले कुछ दिनों में दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है. ऐसा मना जा रहा है की ईस बारिश के साथ ही ठंड का आगाज हो जाएगा. पटना मौसम विभाग ने भी लोगों से अपील किया है कि ईस बदलते मौसम में बचकर रहे.उधर नई दिल्ली से आई एम डी के अनुसार मानसून के विदा होते ही उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि देश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है. हालांकि कई क्षेत्रों में मौसम स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन इस मौसमी बदलाव के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बीमारियों में वृद्धि हो रही है।

इसके अलावा, अरब सागर में मछुआरों को जाने से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही बंगाल के आसमान में तूफान का संकेत हैं. अंडमान सागर में अगले 24 घंटों में यह चक्रवात पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के पास निम्न दबाव में बदल जाएगा. इस निम्न दबाव के 22 अक्टूबर यानी मंगलवार तक डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है.

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!