बिहार

बसमतिया पुलिस एवं एसएसबी ने ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सेट नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बसमतिया थाना पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक को धरदबोचा।

जप्त ब्राउन शुगर की वजन 15.90 ग्राम तथा गिरफ्तार दोनों व्यक्ति नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत झुमका गांव वार्ड-05,थाना झुमका निवासी सुनील राय उम्र 41 बर्ष पिता स्वर्गीय राज बहादुर राय और तुलसीराम चौधरी उम्र 34 बर्ष पिता करण चौधरी बताया गया है। ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार दोनों व्यक्ति का कागजी कार्रवाई कर बसमतिया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

कुपोषित बच्चों को स्वस्थ्य और सुरक्षित बनाकर घर वापस भेज रहा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), पूर्णिया

छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ ससमय पूरी करें : जिलाधिकारी

एटीएम का ताला तोड़कर तीन बैट्री चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार!