बिहार

बस कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद नाराज बस चालकों ने बसों को बंद कर दिया है

नालंदा, राकेश बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद नाराज बस चालकों ने बख्तियारपुर-बिहार शरीफ रूट की बसों को बंद कर दिया है। बस चालक अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को भागन विगहा ओपी के पतासँग गांव के समीप एनएच-20 से सटे पेट्रोल पंप के पास बस चालक अपनी अपनी गाड़ियों को खड़ी कर सुरक्षा का गुहार लगाया।

गुरुवार की सुबह बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस पड़ाव में कुछ लोगों ने बस कंडक्टर नालन्दा के भागन वीघा निवासी जित्तू के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से गुस्साए बस चालकों ने बख्तियारपुर-बिहार शरीफ रूट की सभी बसों को बंद कर दिया।

बस चालकों का कहना है कि अक्सर बख्तियारपुर बस स्टैंड में चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की घटनाएं होती हैं। वहाँ के एजेंट भी बचाव को लेकर कोई पहल नहीं करते हैं। यात्रियों से भी अक्सर कहासुनी हो जाती है। बस चालक एवं कंडक्टर ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे बसें नहीं चलाएंगे। इस हड़ताल के कारण बख्तियारपुर और बिहार शरीफ के बीच आवागमन पर बुरा असर पड़ा है।

बिहार शरीफ से बख्तियारपुर के लिए रोजाना 35 से 40 बसों का परिचालन होता है। ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा तय करने वाले यात्री बिहार शरीफ से बस पकड़कर बख्तियारपुर जंक्शन जाते हैं। हड़ताल की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: