ताजा खबरेंबिहार

बिहार में लू को लेकर अलर्ट जारी, अगले 48 घंटे के लिए मौसम पूर्वानुमान

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार में मानसून की झमाझम बारिश से पहले लू का असर देखा जा रहा है। राज्य में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में अरवल जिला राज्य में सबसे ज्यादा गर्म वाला इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

हालांकि किशनगंज जिला के किशनगंज प्रखंड में न्यूनतम तापमान 26.6°C दर्ज किया गया। वहीं अररिया और किशनगंज जिलों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा 20.5 मिमी किशनगंज जिला के किशनगंज प्रखंड में दर्ज किया गया।

बतादें की मौसम विभाग के पूर्वानुमान अगले 48 घंटे के लिए बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, गया और नालंदा जिलों के भागों में उष्णलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 42-46° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Related posts

नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी ने 24 घंटे तटबंध निगरानी एवं सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध की सुरक्षा को लेकर रात्रि में भी कार्यों का जायजा, कार्य में तेजी के निर्देश

बालिका शिक्षा के प्रति कृत संकल्पित नीतीश कुमार का सपना हो रहा साकार : जदयू

error: