बिहार

पाटलिपुत्र से फारूक रजा ऊर्फ डब्लू को मिला एआईएमआईएम का लोस चुनाव का सिम्बल

20240505 104640

फुलवारी शरीफ, अजित : राजधानी पटना के हॉट सीट पाटलिपुत्र से लोकसभा चुनाव में फुलवारी शरीफ के रहने वाले फारूक राजा और डब्लू को एआईएमआईएम पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा महाराजगंज लोकसभा सीट से पार्टी ने अखिलेश्वर प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इसकी जानकारी किशनगंज में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने देते हुए बताया कि पार्टी बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में फिलहाल 9 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है.

लोकसभा चुनाव 2024 में पाटलिपुत्र से चुनावी मैदान में उतरे फारूक राजा ने कहा कि वह अभी किशनगंज में है जहां उन्हें बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पार्टी का लोकसभा चुनाव का सिंबल दिया है. वह पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुके दुर्गेश नंदन यादव भी एआईएमआईएम पार्टी से पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी.

Related posts

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा