बिहार

विकास जरुरी पर तरीका गलत – शंकर यादव उपाध्यक्ष

पटना, न्यूज क्राइम 24। राजधानी पटना से सटे मनेर नगर परिषद के वार्ड नं 8 में बाजारपर के पास रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद सिंह ने नाले निर्माण और पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास में मनेर नगर परिषद के वार्ड पार्षद , नगर उपाध्यक्ष को निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज दिखे नगर उपाध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि सिर्फ खानापूर्ति की गई है। यह योजना बिहार सरकार की ओर से लगभग 13 लाख रुपए की टेंडर पास हुई है यह टेंडर बाला ठेकेदार को दिया गया है। वार्ड नंबर 8 के पार्षद अनीता देवी के पति रूपेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बगैर सूचना दिए हुए शिलान्यास कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

जबकि जिस वार्ड में कोई भी कार्य होता है तो वहां के पार्षद को पहले पूछा जाता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ जो निंदनीय चर्चा का विषय है। स्थानीय लोगों में भी चारों तरफ चर्चा है। शिलान्यास में नहीं पूछने पर नगर उपाध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि अध्यक्ष महोदय को अधिकार बनता है कि कोई भी कार्य हो तो उपाध्यक्ष को भी सूचना देना उचित होता है लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया। सिर्फ चमचों को लेकर अध्यक्ष शिलान्यास से कर दिए। नगर उपाध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि मनेर नगर परिषद का विकास करना हमारा लक्ष्य है लेकिन कुछ लोग विकास करना नहीं जानते हैं बल्कि विकास में अर्चन डाल रहे हैं। जो कि कहीं से भी उचित नहीं है। विकास का मुद्दा में सभी लोग का भागीदारी होता है जो स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी को न पूछना यह शर्म की बात है।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: