बिहार

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक किशोर की दर्दनाक मौत!

नालंदा, राकेश। नालंदा में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है मामला मानपुर थाना क्षेत्र के कोरयारी विशुनपुर गांव का है. घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि गांव के ही विजेंद्र पासवान के पोते का छटियारी कार्यक्रम चल रहा था उसी में किशोर खाना खिलाने के बाद टेबल पर जमा पत्तलों को साइड कर रहा था तभी पड़ोसी गांव मखदुमपुर ताडापर निवासी अर्जुन मांझी अपने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करने की वजाय सामने पत्तल साफ कर रहे किशोर के ऊपर गोली चल दिया

जिससे गोली किशोर के सर में लगी और घटनास्थल पर ही किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान उत्तम कुमार (08) पिता कमलेश पासवान के रूप में किया गया है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची मानपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आरोपी अरुण मांझी को बंदूक के साथ हिरासत में लेकर पूछताक्ष कर रही है. आपको बता दें कि हर्ष फायरिंग ज़िले में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह से इस तरह घटना देखने व मिलता है. कुछ दिन बाद कार्रवाई के नाम कीमत लगा मामले को ठंडे बस्ते में दबा दिया जाता है…

Related posts

पटना में बाढ़ की स्थिति पर रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से की बात, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

error: