बिहार

अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में 9 लोगों को बनाया आरोपी

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिले में एक बार फिर सोशल मीडिया पर अश्लील फ़ोटो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है । जिले के जोगबनी इस्लामपुर निवासी मो० अकबर ने बथनाहा ओपी पुलिस को आवेदन देते हुवे कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया है । जिसमें ओपी क्षेत्र के बथनाहा स्टेशन चौक निवासी प्रेमनाथ मिश्र  तथा भटियाही भद्रेश्वर निवासी मो० मद्दीन ,मो० रहमत ,मो० शौकत ,बेगम हदीसा खातून, मो० जाहिर ,मो० जहरुल मो० इसराफील , मो० मुजाहिद के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी ने सोसल मीडिया पर मेरी बहन का अश्लील अर्द्धनग्न फ़ोटो वायरल करवाया है ।

जिसके बाद आवेदक के द्वारा विरोध करने पर विपक्षी प्रेमनाथ मिश्र ने नामित अन्य लोगों का पक्ष रखते हुए मेरी बहन का अश्लील फोटो को हटाने के एवज में एक लाख इकत्तीस हजार रुपए ले लिया है इसके बाबजूद भी आज तक मेरी बहन का अश्लील फोटो सोशल मीडिया से नहीं हटाया गया है । इसपर मैने विरोध कर कहा कि आपलोग पैसा लिए है तो क्यों नहीं सोशल मीडिया से मेरी बहन का फोटो हटाया गया है । इसी बात पर विपक्षीयों द्वारा मुझे गली गलौज करते हुवे हटवाने के एवज में और पचास हजार रुपए की मांग करने लगे । जिसपर आवेदक ने रुपये देने से इनकार किया ।

Advertisements
Ad 1

जबकि इस बाबत प्रेमनाथ मिश्र ने कहा कि यह बिल्कुल झूठा तथा बेबुनियाद आरोप है आपसी बैठक करके मामले को समाप्त कर दिया गया था । इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है ।

इस बाबत बथनाहा ओपी अध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने कहा कि अबतक आवेदन अप्राप्त है अगर मिलता है तो जाँच कर करवाई की जाएगी ।

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: