बिहार

मलमास मेला घूमने गए युवक का पानी में डूबा मिला शव

नालंदा(राकेश): राजगीर मलमास मेला घूमने गए युवक का पानी में डूबा मिला शव. युवक की पहचान नालंदा ज़िला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित नईसराय मोहल्ला के भदानी गली निवासी अख़बार भेंडर सुनील कुमार का 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ़ बिट्टू के रूप में किया गया है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि अचानक मेला देखने के लिए बिना बताए राजगीर चला गया जैसे ही परिजनों को पता चला तो उसे ढूंढने निकले लेकिन वह मिल नहीं सका.

Advertisements
Ad 1

इसके बाद वह वापस लौट आए. जिसके बाद स्थानीय थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे तभी अहले सुबह जब अखबार खोलपर पढ़ा तो लापता युवक की पहचान मृतक के परिजनों ने उसके कपड़े व अन्य चीज़ों से की. जिसके बाद पुलिस को सूचित किया. मृतक विकास कुमार इंटर पास करने के बाद कटिहार में जाकर आईटीआई का परीक्षा देने के बाद जब घर लौटा तो अजीब हरक़त और बात बोलने लगा था. उसके बाद घर से अचानक लापता हो गया. फिल्हाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Related posts

आरक्षण नीति एवं रोस्टर प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न; एम्स पटना ने प्रशासनिक दक्षता को दिया नया आयाम

एम्स पटना ने एडीआईपी योजना के तहत स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से पीड़ित छह मरीजों को प्रदान की व्हीलचेयर, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष ही हमे मदद करते हैं – सुमित कुमार

error: