बिहार

भाई-भाभी ने मिलकर मां और बहन को पीटकर किया जख्मी

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत आज रविवार को मधुरा पश्चिम वार्ड 4 निवासी भोलवी देवी उम्र 60 वर्ष पति राजेंद्र पासवान ने फुलकाहा थाना पुलिस को आवेदन देकर अपने ही पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आवेदन में अपने पुत्र संतोष पासवान उम्र 38 वर्ष पिता राजेंद्र पासवान एवं बहू पिंकी देवी उम्र 33 बर्ष पति संतोष पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा मेरी पुत्री राजकुमारी देवी को पति पत्नी ने मिलकर बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारी देवी की शादी 7 वर्ष पूर्व जयप्रकाश पासवान से हुई थी जो शादी के कुछ दिन बाद ही राजकुमारी देवी को छोड़कर कहीं चला गया।

पति के नहीं आने के बाद घर वालों ने यूपी के रहने वाले दिनेश पासवान के साथ जोर जबरदस्ती राजकुमारी देवी का शादी करवा दिया, परंतु दिनेश पासवान ने भी राजकुमारी देवी को छोड़कर भाग निकला जबकि राजकुमारी देवी को एक लगभग डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है। इसी बात को लेकर संतोष पासवान ने फिर राजकुमारी देवी का तीसरी शादी करवाना चाहता है जो राजकुमारी देवी को पसंद नहीं है। राजकुमारी देवी का कहना है कि हम शादी नहीं करेंगे । मेरे छोटे बच्चे हैं मैं मजदूरी करके बच्चे का परवरिश कर लेंगे परंतु भाई और भाभी दोनों ने मिलकर शादी करवाना चाहता है। विरोध करने पर भाभी और भाई ने मिलकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

Advertisements
Ad 1

बचाने आई मां को भी उन दोनों ने मारपीट किया। पीड़ित राजकुमारी देवी के अनुसार संतोष पासवान का कहना है हम अपने जमीन में हिस्सा नहीं देंगे। तुम यहां से चले जाओ, वहीं राजकुमारी देवी की मां भोलवी देवी ने कहा मेरी बेटी कहीं नहीं जाएगी। इसी बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। राजकुमारी देवी ने अपने बयान में एक और खुलासा किया है कि संतोष पासवान प्रत्येक दिन शराब पीकर मारपीट करता है, जिसको लेकर कई बार स्थानीय पंचो के द्वारा पंचायत भी किया गया था। वहीं भोलवी देवी ने फुलकाहा थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

error: