बिहार

जमीन विवाद निपटारे को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित


अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना परिसर में जमीन विवाद के निपटारे को लेकर आज शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार फुलकाहा थाना के एसआई जगरनाथ राम के नेतृत्व में आयोजित की गई।

वहीं मजिस्ट्रेट के रूप में हल्का कर्मचारी नवाबगंज, रवि कुमार के मौजूदगी में जमीन से जुड़े दस्तावेज की जांच पड़ताल कर कई मामले का निष्पादन किया गया, तो वहीं कई मामले में साक्ष्य के अभाव में आवेदक को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: