बिहार

बेलगाम ट्रैक्टर चालक ने महिला को कुचला, बवाल

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर थाना क्षेत्र के लखनी बिगहा मुख्य मार्ग में मंगलवार की शाम एक अनियत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि स्कूटी चला रहा उसका भाई पुरूषोत्तम पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान आरा की रहने वाली स्व . संजय पंडित की पत्नी 45 वर्षीय सरोज देवी के रूप में किया गया है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आक्रोशित होकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बल पर हमला कर दिया। मृतक की भाभी अंजुला कुमारी ने बताया कि उनका उसरी मुरारचक में नव निर्मित घर बना है। उसे देखने के लिए ननद सरोज देवी को आरा से यहां आई थी। जख्मी भाई पुरूषोत्तम पंडित आरा से स्कूटी पर बहन को लेकर दानापुर स्टेशन जा रहा थे। जैसे ही लखनीबिगहा मठ मंदिर के आगे पहुंचे तभी पीछे से अनियंत्रित सिमेंट लदा ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। धक्का से महिला ट्रैक्टर के चक्का के नीचे आ गयी। ट्रैक्टर चालक ने भागने के क्रम में पीछे वाला चक्का पेट पर चढ़ा दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया जिसकी जबरदस्त पिटाई की गई मगर मौका देखकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। लोगों ने बताया कि दुर्घटना के काफी देर तक महिला सड़क पर तड़प रही थी। लेकिन घटना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। यदि पुलिस समय से पहुंच जाती तो शायद महिला की जान बच सकती थी। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस बल पर हमला कर दिया। जिप्सी में मौजूद एक एएसआई की पिटाई करते हुए जिप्सी का चाभी छिन लिया गया। वहीं एकाएक हमले को देखते हुए वहां से पुलिस भाग खड़ी हुई। मौके पर पहुंचे यातायात थानाध्यक्ष अमरनाथ चौहान ने लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर उन सबकी उग्रता के आगे एक न चली। आक्रोशित लोगों ने दानापुर डीआरएम चौराहे को भी जाम कर दिया। मुख्य सड़क पर आगजनी करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। घंटो मशक्कत के बाद पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटे है वहीं उनके पति संजय पंडित भी आरा में दस वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यातायात प्रभारी अमरनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। जबकि चालक भागने में सफल रहा। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

एम्स पटना में बायोस्टैटिस्टिक्स पर ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस आयोजित

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मदर्स डे कार्यक्रम आयोजित

error: