बिहार

भूमि विवाद में किसान की हत्या

मनेर(आनंद मोहन): मनेर थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव में भूमि विवाद में चाकू से हमला कर एक किसान की हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर वार्ड संख्या 25 के स्व० सकल राय के 50 वर्षीय पुत्र राजकुमार राय के साथ गांव के ही मन्नू राय के पुत्रों से भूमि विवाद चल रहा था। यह भूमि विवाद लगभग 2017 से न्यायालय में लंबित है। इस मामले में मृतक के परिजन अंशु देवी ने बताया कि मंगलवार को राजकुमार अपनी खेत में फसल देखने गये हुए थे। इसी दौरान मन्नू राय के दोनों पुत्र खेत में पहुँच मारपीट करने लगे। इस दौरान फसुली एवं चाकू से भी हमला कर दिया। हालांकि आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए पटना ले गए जहाँ चिकित्सक ने मृत बताया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वैसे मामला एक अवैध जमीन पर कब्जा को लेकर है। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भूमि विवाद में राजुकमार राय की मृत्यु हुई है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में संतोष व धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: