पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अध्यक्षता में चार सदस्यीय सांसदों की कमिटी बनाई है जो बंगाल के ग्राम पंचायत चुनाव में लगभग 39 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में घायल और हिंसा के तांडव को जांचने के लिए विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट देंगे।
श्री प्रसाद कल से यानी दिनांक 11 जुलाई 2023 से तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल में रहेंगे और विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे। श्री प्रसाद के टीम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम सांसद रेखा वर्मा जी, लोकसभा सांसद एवम मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतपाल जी, राज्यसभा सांसद एवम यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल जी और सिलीगुड़ी के सांसद डॉ. राजीव राय जी भी रहेंगे।
