बिहार

राजद नेता समेत आठ अभियुक्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार पहुंचा एसएसपी कार्यालय

नालंदा(राकेश): दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बीघा गांव में बीते 13 जून की दोपहर दुलारचंद यादव के बेटे नीतीश कुमार उर्फ टोनी का गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अब तक इस मामले में पुलिस के हाथों खाली है। राजन यादव ने राजद नेता अनुदेश यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ दीपनगर थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था। हालांकि इस मामले में अनुदेश यादव खुद को बेकसूर बता रहा है। परिवार बाले सोमवार को पुलिस अधीक्षक नालंदा से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां दो राजन यादव ने कहा कि अभियुक्त के द्वारा उन लोगों को परेशान किया जा रहा है। आए दिन घर पर चढ़कर गाली गलौज अभियुक्तों के द्वारा किया जाता है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण उन लोगों को मनोबल बढ़ गया है। 30 जून को अभियुक्त सूर्य ग्रुप के द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट की गई थी एवं धमकी दिया गया कि जिस तरह से बेटे का सिर काटा गया उसी तरह पूरे परिवार को जान मार देंगे। उनकी जमीन हड़पने की बात भी कह रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस भी उन लोगों की कोई मदद नहीं कर रहा है। इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुर से हत्या का अनुसंधान डीएसपी सदर के द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित पक्ष को हर हाल में सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा। जरा सा नीतीश कुमार की दिनदहाड़े 13 जून को अज्ञात बदमाशों के द्वारा मुर्गी फार्म में घुसकर गला रेत हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुल 8 लोग आरोपित है। 1 महीने पूरा होने को आया लेकिन अभी तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है और ना ही किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी हो सकी है।

Related posts

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

error: