क्राइमताजा खबरेंबिहार

बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली से किया छलनी, बैक टू बैक मारी 6 गोली

बिहटा(आनंद मोहन): बिहरा में जंगलराज का दृश्य देखने को प्रतिदिन मिल रहा है। एक बार फिर राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना अंतर्गत अम्हारा में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को रविवार की देर रात गोलियों से भून डाला। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अम्हारा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक सुनील साहू अपने घर के नजदीक कुर्सी लगाकर बैठे थे। इसी क्रम में दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी वहां पहुंचे और सुनील साहू को गोलियों से भून डाला। आसपास के लोगों ने बताया कि अपराधियों ने सुनील साहू को बैक टू बैक 6 गोलियां मारी हैं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पाकर प्रशिक्षु डीएसपी अनु कुमारी सहित आसपास के कई थानाध्यक्ष मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। वही हत्या से आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर आगजनी करते हुए हंगामा कर रहे हैं, एवं अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

तेज आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत, हंगामे और पुलिस पर हमले में 17 गिरफ्तार!

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं 20 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

error: