बिहार

डीएम डॉ. सिंह व एसएसपी श्री मिश्रा द्वारा वेयरहाउस में संधारित ईवीएम एवं वीवीपैट कक्षों का निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा द्वारा आज फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा-निर्देशों के अनुसार यह एक नियमित निरीक्षण था।

डीएम डॉ. सिंह व एसएसपी श्री मिश्रा द्वारा वेयरहाउस में संधारित ईवीएम एवं वीवीपैट कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का ज़ायज़ा लिया गया।सुरक्षा व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुदृढ़ थी। सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

अधिकारीद्वय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर; सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना को ईवीएम वेयरहाउस के संचालन में भारत निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

विदित हो कि वेयर हाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद द्वारा नवनिर्मित M3 ईवीएम एवं वीवीपैट संधारित है। इसका प्रयोग लोकसभा आम चुनाव, 2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के अनुसार किया जाना है।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर; सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ; उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना एवं अन्य भी उपस्थित थे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: