ताजा खबरेंबिहार

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के एप से उपभोक्ता परेशान, अचानक बैलेंस हो जा रहा माइनस!

पटना/पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): बिजली चोरी रोकने व बिलिंग को सुविधाजनक बनाने के लिए बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। इधर स्मार्ट प्री पेड मीटर की बिलिंग को लेकर जानकारी के अभाव में लोग सवाल उठा रहे हैं। जिनके घरों मे स्मार्ट मीटर लगा है उनके प्रीपेड मीटर में अचानक पैसा कटने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही है। उन्हें राेज बिजली खपत की जानकारी पूर्ण तौर से नहीं मिलती है। राेज खाता अपडेट नहीं हाेता है। अचानक बैलेंस माइनस में चले जाने की जानकारी मिलती है। इसके बाद उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है, ऐसे मे खाता अपडेट रहेगा नहीं और बैलेंस ज़ब माईनस मे चला जाएगा तो उस वक्त अचानक बत्ती भी गुल हो सकती। जिससे उपभोक्ताओं मे खासा आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।

Advertisements
Ad 1

बतादें की पिछले कुछ दिनों से बिहार बिजली स्मार्ट मीटर ऐप पर अपडेट चल रहा है जिसके कारण यह ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐप को खोलने पर पूर्ण रूप से नहीं खुल रहा हैं। जिसके कारण उपभोक्ताओं को बैलेंस चेक करने या रिचार्ज करने में परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा हैं। ऐसे मे 1912 पर कॉल करके इस बारे मे जानकरी ली गई तो उनका कहना है की ‘बिहार बिजली स्मार्ट मीटर’ की जगह ‘सुविधा ऐप’ को डाउनलोड कर उपभोक्ता अपने स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस जान और रिचार्ज कर सकते हैं। तो वहीं उपभोक्ताओं का कहना है की पहले भी इस तरह की समस्या लगातार देखने को मिला है और अब फिर से वहीं परेशानियों को झेलने को मजबूर है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

मूल्य वृद्धि अविलंब वापस नहीं लेने पर राज्य व्यापी आंदोलन की भाकपा ने दी चेतावनी

error: