आजमनगर(भगत सिंह): जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़बना गांव में आज से 25 दिन पूर्व 5 जून 2023 को नवविवाहित ममता कुमारी हत्याकांड या सुसाइड की गुत्थी अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है , पीड़ित के परिजन जिसे हत्या बता रहे हैं वही ससुराल पक्ष के लोग उसे आत्महत्या बताकर मामला को रफा-दफा करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं!
प्राणपुर शाह नगर निवासी मृतक के बड़े भाई भगत सिंह ने हत्याकांड में शामिल पति अमित सिंह उर्फ मोनू सहित ससुराल पक्ष के अन्य चार अभियुक्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए आजमनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी !
आजमनगर थाना में 191/23 दिनांक 9 जून 2023 धारा 304B/120 B/34 IPC के तहत मामला लिखित रूप में दर्ज कराया था! एक तरफ जहां थाना में दर्ज कांड के तहत आजमनगर पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए पति अमित सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं दूसरी ओर अन्य आरोपी आज भी पुलिस के चंगुल से बाहर है ,जिसको लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है !
मृतक के परिजनों पर आरोपी पक्ष द्वारा धमकाते हुए मामले को रफा-दफा करने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है! आज 1 जुलाई को मृतक युवती के बड़े भाई भगत सिंह इंसाफ की गुहार लगाने एसपी जितेंद्र कुमार के पास पहुंचे! एसपी कार्यालय में मिलकर उन्होंने घटना की पूरी आपबीती सुनाई!
पीड़ित भगत सिंह ने बताया कि एसपी जितेंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित न्याय का भरोसा देते हुए तत्काल बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम को दूरभाष के माध्यम से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया है!
