बिहार

भाजयुमो ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत किया विशिष्ट नागरिकों से संपर्क और संवाद

अररिया(रंजीत ठाकुर): मोदी सरकार के गौरवशाली 9 वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत फ़ारबिसगंज नगर के विशिष्ट नागरिकों के घर जाकर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार जिला कार्यसमिति सदस्य विपुल सिंह अंबुज मिश्रा एवं मृणाल शेखर संग पत्रक व बुकलेट के माध्यम से संपर्क और संवाद किया और केंद्र सरकार के लोककल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को साझा करते हुए नये भारत अर्थात विकसित भारत के निर्माण के लिए मोदी सरकार को समर्थन देने आग्रह करते हुए टोल फ्री न0 पर कॉल करवाया संपर्क और संवाद के दौरान जहाँ गणमान्य नागरिकों यथा डॉ एस एस झा, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ पवन मल्लिक, डॉ सुमित केशरी, डॉ ए आनंद, डॉ राकेश कुमार डॉ लूसी साह, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिचन्द्र ठाकुर,रघुनंदन साह पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह व्यवसायी विपिन चौधरी राज प्रकाश चौधरी अजय मंडल रंजीत राय, वार्ड पार्षद सुशील साह आदि ने देशहित में मोदी सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय व उठाये जा रहे कदमों की सराहना किया।वहीं इस विशेष संपर्क और संवाद के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि पीएम मोदी सरकार के एक एक योजना समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के स्वावलंबन और स्वाभिमान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं को गर्व है कि पार्टी ने ना सिर्फ देश को सर्वाधिक कार्य करने वाला प्रधानमंत्री दिया है बल्कि बिना भ्र्ष्टाचार व घोटाले के लाखों करोड़ों की योजना को पूरा करने व गांव गरीब युवा महिला किसान मजदूर के हितों को समझने वाली सरकार ने सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूरे किये है।उन्होंने उम्मीद जताया कि लोग आने वाले समय मे आत्म निर्भर भारत अर्थात विश्व गुरु भारत के निर्माण हेतु अपना समर्थन देंगे और फिर से एक बार मोदी सरकार बनाएंगे।

Related posts

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

होली के दिन चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, टेम्पो से 210 लीटर देसी शराब बरामद!

error: