बिहार

सशक्तिकरण एक नई पहल एक कदम उज्जवल कल की ओर के कार्यक्रम का समापन किया गया

औरंगाबाद(प्रमोद सिंह): नवीनगर में सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न कंपनी की नामचीन संस्था बीआरबीसीएल ना सिर्फ देश को बिजली बनाकर प्रकाशित करने का कार्य कर रही है बल्कि अपने परियोजना के आप-पास के क्षेत्रों में निवास कर रहे ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाकर उनके जीवन को प्रकाशमान कर रही है। इसी दरमियान में बालिका सशक्तिकरण एक नई पहल एक कदम उज्जवल कल की ओर के कार्यक्रम का सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत बीआरबीसीएल में 01 जून 2023 से 28 जून 2023 तक बालिका सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया।

इस बहुआयामी कार्यशाला का उद्घाटन समारोह 01 जून को आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रवि प्रकाश मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी आरबीसीएल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती कीर्ति, अध्यक्षा, संगिनी लेडीज क्लब, बीआरबीसीएल उपस्थित थी। बताते चले की इसी कार्यक्रम का समापन कल 28 जून को समापन करते हुए BRBCL के पदाधिकारीगण ने कहा कि बालिका को शिक्षित करने का अर्थ एक परिवार को शिक्षित करना है। इन बालिकाओं के निपुण होने पर बीआरबीसीएल द्वारा चलाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान को सार्थकता मिलेगी।

Advertisements
Ad 1

यह अभियान और बालिकाओं के उज्ज्वल कल कि और पहला कदम हैं। तत्पश्चात परियोजना प्रमुख श्री रवि प्रकाश ने सांझा किया कि आस-पास के विस्थापित ग्रामों की बालिकाओं के 2023 उत्थान के लिए बालिका सशक्तिकरण का आयोजन किया गया है। बालिका सशक्तिकरण का तात्पर्य है बालिकाओ में छिपी हुई उन शक्तियों, गुण तथा प्रतिभाओ को विकसित करना जिनको वो अपने जीवन मे लाकर अपने विकास की ओर कदम बढ़ा सके, यह काम बालिका सशक्तिकरण अभियान के द्वारा किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में सोन ऊर्जा परिसर के वासियों द्वारा एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था।

Related posts

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

error: