यूपी(संजय कुमार तिवारी): बलिया से है जहां बलिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वायरल वीडियो समाजवादी पार्टी के बैरिया में एक कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता राजीव राय ने खुले मंच से यह बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि समाजवादी पार्टी का लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्रा के निधन के बाद सबसे पहले हम इलाहाबाद पहुंचे ।और उसके बाद दिल्ली पहुंच कर उनका जितना बकाया था राशन, पाती का उनके कर्मचारी का यहां तक की उनका सेवा करने वाले का हमने सारा भुगतान किया है।जिसको लेकर के जनेश्वर मिश्रा के अनुज तारकेश्वर मिश्र ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राजीव राय जनता में लोगों के सामने मंच से कह गए ।
हम जनेश्वर मिश्रा जी के मरने के बाद इलाहाबाद प्रयाग में सबसे पहले पहुंचे फ़िर वहां से दिल्ली पहुंचे उनका राशन पतायी का बकाया कर्मचारियों का बकाया वेतन का भुगतान हमने सब कर दिया था यहां तक जो उनकी सेवा करते थे उनका भी भुगतान कर दिया। इस तरह का वक्तव्य बचकाना हरकत है बहुत छोटे छोटे लड़के इस तरह की बात बोला करते हैं बचपन में चार-पांच में पढ़ने वाले लड़के तू तू मैं मैं करते हैं। कि हम तुमको खिला दिए तुम हमको नहीं खिलाए इस तरह की बचकाना हरकत व अशोभनीय नहीं है। वही समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सनातन पांडे ने कहा कि यह ओक्षा बयान है इसकी जितनी आलोचना की जाए वह कम है एक महान आदमी के आत्मा को बहुत बड़ा तकलीफ पहुंचा होगा।
