बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

अररिया(रंजीत ठाकुर): आगामी बकरीद त्योहार को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर राजेश तिवारी व थानाध्यक्ष नगीना कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने त्योहार को शांति एवं सदभाव के बीच मनाने का भरोसा प्रशासन को दिलाया। बैठक में उपस्थित इंस्पेक्टर राजेश तिवारी ने आगामी होने वाले बकरीद त्योहार को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दोनों हीं समुदाय के लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा शांति व्यवस्था भंग होने पर कार्रवाई की जाएगी।वहीं थानाध्यक्ष ने उपस्थित प्रतिनिधियों से भी त्योहार के दौरान होने वाली विवादों के बारे में जानकारी मांगी।

Advertisements
Ad 1

बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से अपील करते हुए इंस्पेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार बकरीद पर्व को शांति तथा गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जगह जगह पुलिस अधिकारी तथा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए सभी मुस्लिम भाइयों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने की अपील की गई है। मौके पर खगेंद्र यादव, शंकर सिंह, चंद्रशेखर यादव, रणविजय शर्मा, आलोक रमन, राजा रक्षित, जाफर हुसैन, मोहम्मद हसीब, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद आलम, रमेश यादव, मोहम्मद कारी, विजय पासवान, मुरली यादव, मोहम्मद असलम आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: