पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): ग्रीष्मकालीन अवकाश में एक जून से तीस जून 2023 तक ऐसे बच्चे जो सहजता से कहानी पढ़ने में सक्षम नहीं है, वैसे बच्चों के साथ प्रथम संस्था एवं शिक्षा विभाग के प्रयास से विद्यालय तथा बस्तियों में पूर्वाहन सात से नौ बजे तक स्वयंसेवकों के माध्यम से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक चौबीस जून 2023 को राजकीय कन्या मध्य विद्यालय रानीपुर में स्पेशल शनिवार के तहत शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ कहानी ट्रेन* बरगद बाबा* पर बच्चों के द्वारा रोलप्ले कराया जिसमे बच्चे काफी उत्साह के साथ रोलप्ले किया। रोलप्ले के माध्यम से बच्चों को कहानी की सीख व पक्की समझ बनायी गयी। बच्चे कई जानवरों की अदाकारी कर बताया।
बच्चे बड़े रोचकता के साथ सभी गतिविधियों में भाग ले रहे थे तथा खेल खेल में सीख रहे थे। संस्था के जिला कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय के द्वारा इस कैम्प का अनुश्रवण किया गया। उन्होंने बताया कि कक्षा छह तथा सात के कमजोर बच्चों को आगे बढ़ाना है ताकि वे विद्यालय खुलने के उपरांत शिक्षक द्वारा पढ़ाये गए विषयों को समझ के साथ पढ़ व लिख सके।
