बिहार

गौरीचक में पूर्व मुखिया के बेटे पर जानलेवा हमला जेसीबी पर चलाई गोली

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के गौरीचक थाना अंतर्गत पुनपुन नदी सुरक्षा बांध वाली सड़क पर शनिवार को पूर्व मुखिया सुरेश राय के बेटे ललन कुमार पर दबंग बदमाशों ने गोली चला दी . घटना के वक्त पूर्व मुखिया का बेटा अपना जेसीबी लेकर घर लौट रहा था.इतना ही नहीं बदमाशों की चलाई गोली पूर्व मुखिया के जेसीबी के शीशे को भेदती हुई बाहर निकल गई . इसके बाद लाठी-डंडे से जेसीबी को मैं तोड़पढ़कर छतिग्रस्त कर दिया गया .पूर्व मुखिया के बेटे की पिटाई भी की गई. पूर्व मुखिया के बेटे के शोर मचाने पर लोगों को जमा होता देख सभी फरार हो गए. इस संबंध में पूर्व मुखिया के बेटे ने गौरीचक थाना में कई लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया है।

Advertisements
Ad 1

लंका कछुआरा पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश राय ने बताया कि उनका बेटा ललन कुमार जेसीबी लेकर आ रहा था . अवस्थी चक के पास राजनंदन राय और उनका तीन बेटा राजेश कुमार पिंटू कुमार गोलू कुमार एवं मृत्युंजय कुमार उर्फ एमपी यादव पिता रामानंद राय ने जेसीबी रोककर मारपीट करना शुरू किया . पूर्व मुखिया का कहना है कि यह लोग काफी दिनों से ₹5 लाख रंगदारी की मांग कर रहे हैं. पूर्व मुखिया ने कहा कि बेटे के साथ विवाद होने के बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद उन लोगों ने गोली चलाना शुरु कर दिया . गौरीचक थाना पुलिस को पूर्व मुखिया ने बताया कि दबंगों ने करीब तीन से चार राउंड गोलीबारी किया है। गौरीचक थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है . आवेदन मिलेगा उसके बाद जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

भाजपा और आरएसएस के विचारों को नीतीश कुमार ने आधार दिया है जिस कारण आज उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ रहा है : अली अशरफ फातमी

मरीजों के लिए महावीर आरोग्य अस्पताल में सभी विभाग : आईसीयू, डायलिसिस और लिफ्ट की सुविधा

संपत चक में 1.43 करोड़ की लागत से 8 सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन

error: