बिहार

अवैध आग्नेयास्त्र के साथ अपराधी गिरफ्तार किया गया

औरंगाबाद(न्यूज क्राइम 24): पुलिस अधीक्षक सपना गौतम मेश्राम ने अपने कार्यलय में प्रेस वार्ता कर संवाददाताओं को बताया कि आज दिनांक 24.06.23 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि औरंगाबाद जिला के कुछ खास अपराधी दिनेश पासवान पिता स्व० श्रीराम पासवान सा० भरूब थाना ओबरा जिला औरंगाबाद, जो पूर्व में लूट, डकैती जैसे कई अपराधिक घटना में शामिल रहा है तथा औरंगाबाद जिला के टॉप-10 अपराधकर्मियों में से एक है, जो औरंगाबाद जिला अंतर्गत कोई यही घटना शहर में करने हेतु भ्रमणशील है।

उक्त सूचना के आलोक में अधोहस्ताक्षरी के निर्देशन में थानाध्यक्ष, ओबरा एवं जिला सूचना इकाई द्वारा औरंगाबाद जिला के कई कार्डों के वांछित फरार अभियुक्त दिनेश पासवान, पिता श्रीराम पासवान, साकिन-भरूब, थाना-ओबरा, जिला-औरंगाबाद के संबंध में आसूचना संकलन करते हुये ओबरा थाना अंतर्गत अरंडा के पास NH-139 के समीप छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसका आपराधिक इतिहास बहुत रहा है।

इसके गिरफ्तारी इस समय कई सामान भी बरामद किया गया है और घटना को अंजाम देने की फिराक में चल रहा था। प्रार्थी के पास से एक देशी कट्टा, 2 जिन्दा गोली-1. मोबाईल तथा एक अपाची मोटरसाईकिल रंग उजला के साथ अपराधी को गिरफतार किया गया है। इस अपराधी का विवरण देते हुए पुलिस अधीक्षक सपना गौतम मेश्राम ने क्या क्या कहा आइए आपको सुनाते है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: