बिहार

दो ट्रेको के आपस में टकराने से एक चालक की मौत एवम एक धायल!

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): दो ट्रेको के आपस में टकराने से एक चालक की मौत एवम एक धायल। प्राप्त जानकारी मिली है कि मदनपुर थाना क्षेत्र के रानी कुआं के पास एनएच 19 पर शनिवार को 00:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक की पहचान यूपी के कानपुर जिले के भोगनीपुर निवासी 50 वर्षीय शफीक अहमद के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा रहे मृतक के पड़ोसी भोगनीपुर निवासी राजा ने बताया कि शफीक और वे दोनो धनबाद कोयलरी से कोयला लेकर कानपुर के लिए चले थे।

Advertisements
Ad 1

जब मदनपुर के रानी कुआं के पास पहुंचे तब आगे की एक ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दी । शफीक की गाड़ी में कोयला लदे होने के कारण तुरंत ब्रेक नही लग पाया जिसके कारण ट्रक जाकर अगले ट्रक जा टकराया। राजा ने बताया कि ट्रक में शफीक का बेटा मो शफी पीछे सोया हुआ था और वह बाल बाल बच गए। राजा ने बताया कि हादसे के बाद आगे वाली ट्रक का चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद शफीक को सदर अस्पताल लाया गया। मगर चिकित्सकों ने शफीक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। परिवार जनों की जानकारी मिलते ही परिवार वाला का रो रो कर बुरा हाल है।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: