बिहार

अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन को फिर से ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा

नालंदा(राकेश): नालन्दा जिले के रहुई प्रखंड के सोनसा पंचायत स्थित शिवनंदन नगर गांव में बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासन को फिर से ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ शिवनंदन नगर गांव पहुँचे। इस दौरान पुलिस ने एंबुलेंस, वज्र वाहन, अग्निशमन विभाग की गाड़ियों एवं बुलडोजर को लेकर पहुँची। पुलिस प्रशासन के पहुंचने के उपरांत हीँ भारी विरोध शुरू हो गया। पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं विरोध कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।

Advertisements
Ad 1

इसके पहले भी 31 मई को भी हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस प्रशासन अतिक्रमण मुक्त कराने गांव पहुंची थी। उस दिन भी ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस बिना अतिक्रमण हटाए बैरंग ही लौट गई थी। इसके बाद लगातार पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत का दौर जारी रहा बावजूद कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। बता दे कि कलकलिया घाट के किनारे शिवनंदन नगर गांव बसा कर पिछले कई वर्षों से महादलित परिवार के लोग रह रहें हैं। हाई कोर्ट में तालाब के किनारे रह रहे लोगों को हटाने की एक रिट के बाद यह आदेश दिया गया था।उसी आदेश को पारित कराने के लिए जिला प्रशासन पहुँची थी।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: