बिहार

चिकित्सा शिविर का उद्घाटन लोजपा के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट

पटना(न्यूज क्राइम 24): बाबा बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी तरेत पाली में आयोजित हनुमंत कथा कार्यक्रम को लेकर जुटे लाखों श्रद्धालुओं की अपार जनसैलाब को देखते हुए सेवा भाव से सन एराकल डी एल प्राइवेट कंपनी आगे आकर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया है चिकित्सा शिविर का उद्घाटन लोजपा रामविलास के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने फीता काटकर किए इस अवसर पर श्री भट्ट ने कहा कि यह यह कंपनी लगातार धार्मिक अनुष्ठान को लेकर अपनी सेवा भाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही है मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है जिसको लेकर सन अराकल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजीत कुमार पांडे लगातार अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते रहते हैं

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर कंपनी के निदेशक संजीत कुमार पांडे ने कहा कि मैं मानव की सेवा में विश्वास करता हूं आज यह मेरा परम सौभाग्य है कि बागेश्वर धाम की कथा को लेकर मुझे जन सेवा करने का मौका मिला है जहां-जहां देश के कोने में बागेश्वर धाम सरकार का कार्यक्रम सुनिश्चित होगा वहां वहां मेरी कंपनी अवश्य शिविर लगाकर लोगों की सेवा में अपनी महती की भूमिका का निर्वहन करेगी इस अवसर पर स्वयंसेवकों को अंग वस्त्र देकर श्री भट्ट ने सम्मानित किया और कंपनी के निदेशक संजीत कुमार पांडे ने आवश्यक दवाइयों का श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: