उत्तरप्रदेश

मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर एजेंटों पर हुई पुलिस ने की लाठी चार्ज, दो बक्सों में नही थी मत पत्र

बलिया(संजय कुमार तिवारी): खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां बलिया के मंडी समिति में नगर निकाय चुनाव के मतगणना के दौरान चितबड़ागांव नगर पंचायत की गिनती के दौरान दो मत पेटिका में मत पत्र खाली मिलने के बाद सुभासपा के एजेंटों ने मतगणना स्थल पर ही हंगामा किया। हंगामा के दौरान एजेंटों ने मतगणना का बहिस्कार किया । पुलिस ने मतगणना स्थल पर ही जमकर लाठियां भांजी। वही मतगणना स्थल से एजेंट बाहर निकल गए।और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

Advertisements
Ad 1

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि चितबड़ागांव के पटेल नगर में जब मतपेटिका आई तो उसमे एक भी मत पत्र नहीं मिला।जब मत पेटिका में मत पत्र था हो नही तो सील क्यों की गई।मैं प्रशासन पर सवाल उठना चाहता हूं कि हमलोग मतगणना का आज बहिस्कर कर दिया हैं।वही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि नगर पंचायत चितबड़ागांव की मतगणना चल रही थी और निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सील मत पेटियां अंदर रखी गई थी। और गलती से उसने चली गई थी उसमे लोगो को लगा की ये कहा से आ गई हैं ।जिलाधिकारी ने बताया कि थोड़ा सा बात चीत में भगदड़ मची हैं।बाकी कोई इशू नहीं ।वो निर्वाचन अधिकारी से जानकारी ली जाएगी वो निर्वाचन अधिकारी देख लेंगे।

Related posts

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

error: